Thursday, 16 May 2013

हिमालय

कश्मीर की ऊँची वादी है यह,
बर्फ का यह पहाड़ है | 
खड़े है संतों की भाँती यह,
खड़ा अटल यह पहाड़ है |

भारत का सरताज है यह तो,
सरहदों की राक्षा करता है |
भारत का अभिमान है,

यही है शक्ति भारतमाता की, 
नदियाँ इसकी निर्मल हैं |
पवित्र सा स्वभाव है इसका,  
हिमगिरी इसका दूसरा नाम है| 

गंगा आती, यमुना जाती,
सारी  जनता को पानी देती| 
शस्य शामला ज़मीं भारत की ,
इसी के तो कारण है |

यह मेरा हिमालय है, 
हिमांचल की चोटी |
यह भारत का मस्तक है, 
बोले कोटि-कोटि  |


No comments:

Post a Comment